Skip to content

विशेष पिछड़ी जनजाति छत्तीसगढ़ के नाम क्या हैं

छत्तीसगढ़ भारत का महत्वपूर्ण स्टेट है. इस स्टेट की जनसँख्या लगभग 3 करोड़ है. यह राज्य पहले मध्य प्रदेश का हिस्सा था लेकिन इसे साल 2000 में अलग स्टेट का दर्जा दिया गया था. इस राज्य में रहने वाली जातियों की बात करे तो यहाँ कुल 44 अनुसूचित जातियां हैं जो कुल जनसँख्या की लगभग 12 प्रतिशत हैं. इसके आलावा अनुसूचित जनजातियों की जनसँख्या करीब 32 प्रतिशत है. आइये इस पोस्ट में जानते हैं कि विशेष पिछड़ी जनजाति छत्तीसगढ़ के नाम क्या हैं और इनकी राज्य में क्या स्तिथि है –

विशेष पिछड़ी जनजाति छत्तीसगढ़ के नाम –

आपको बता दें कि वर्तमान में करीब 35 अनुसूचित जनजातियाँ छत्तीसगढ़ सरकार की सूची में हैं, जिनमें से इन 5 अनुसूचित जनजातियों को छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों में माना जाता है –

  1. बैगा – बैगा जनजाति कबीरधाम, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, राजनांदगांव और मुंगेली में रहती है।
  2. पहाड़ी कोरवा – पहाड़ी कोरवा जनजाति सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर और कोरबा में रहती है।
  3. बिरहोर – बिरहोर जनजाति कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर और जशपुर में रहती है।
  4. कमार – कमार जनजाति गरियाबंद, धमतरी, कांकेर और महासमुंद में रहती है।
  5. अबुझमाड़िया – अबूझमाड़िया जनजाति नारायणपुर में रहती है।

Also Read: पीएम किसान बेनिफिशियरी स्टेटस 2023 कैसे चेक करें

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातियों में जोड़ी गयी 12 जातियां –

पहले अनुसूचित जनजातियों की संख्या 22 थी, जिनमे बदलाव करते हुए सितम्बर 2022 में 12 अन्य जनजातियों को भी इस सूची में जोड़ दिया गया है. इनके नाम इस प्रकार हैं –

  1. भारिया /भूमिया/ भूयां
  2. पन्डो
  3. धनवार
  4. गदबा
  5. गोंड
  6. कौंध
  7. कोडाकू
  8. नगेसिया (Nagesia),
  9. नागासिया (Nagasia)
  10. धनगढ़ (Dhangad) / धांगड़ (Dhangad)

यहाँ इस pdf में भी आपको छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जनजातियों के बारे में जानकारी मिल जायेगी, देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

नई अपडेट –

छत्तीसगढ़ की पांच अलग-अलग जनजातियों बैगा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार और अबूझमाड़िया के 80 लोगों का एक समूह राष्ट्रपति से मिलने गया। राष्ट्रपति, श्रीमती. मुर्मू ने इन जनजातियों के प्रत्येक व्यक्ति से बातचीत की और उनके बारे में जाना। उन्होंने उनके साथ अपनी संस्कृतियों और परंपराओं के बारे में साझा (share) किया।

Also Read: कम समय में ज्यादा पैसे कैसे कमाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *