12वीं में कितने परसेंट पर लैपटॉप मिलेगा 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन व लैपटॉप दिया जाता है। यह सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के मेधावी छात्रों को मेरिट के आधार पर दिया जाता है। इस पोस्ट में हम जानेंगे कि 12वीं या अन्य क्लासेज में कितने परसेंट पर लैपटॉप मिलेगा 2023 और इसका आवेदन कैसे होता है –

12वीं में कितने परसेंट पर लैपटॉप मिलेगा 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को फ्री लैपटॉप प्रदान करने की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत, 12वीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को फ्री लैपटॉप दिया जाएगा। सत्र 2023-24 से योजना के तहत, लगभग 10 लाख विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

यूपी गवर्नमेंट के लैपटॉप वितरण योजना में अधिक मेरिट लाने वाले बच्चों को लैपटॉप मिलने की सम्भावना अधिक होती है।

Also Read: 12th के बाद सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है

यूपी फ्री लैपटॉप योजना की मुख्य बातें –

  • ऐसे विद्यार्थी जिनकी पारिवारिक आय ढाई लाख से कम है वे योजना में पात्र हैं।
  • UP Free Laptop Yojana 2023 के अंतर्गत गवर्नमेंट द्वारा अट्ठारह सौ करोड़ों रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • योजना में प्रति वर्ष कुछ समय के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक ओपन होती है जिसके तहत पात्र छात्र आवेदन कर सकते हैं।

कैसे होता है लैपटॉप लाभार्थियों का चयन –

  • कॉलेज या स्कूल में पढने वाले छात्र छात्राएं आवेदन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे
  • जिला स्तर सत्यापन टीम द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच की जायेगी।
  • अंतिम लिस्ट जिलाधिकारी के माध्यम से प्रकाशित होगी।
  • जेम पोर्टल द्वारा सरकार वितरण किये जाने वाले लैपटॉप का चयन होता है।
  • अंतिम में जिन विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट में नाम होता है उन्हें लैपटॉप दिया जाता है।

 

Also Read: प्लेटलेट्स की कमी से कौन सी बीमारी होती है, क्यों घटता है ये जाने

Leave a Comment